जुए में पत्नी पर खेला दांव, हारा तो महिला से दुष्कर्म

जुए की लत में ऐसी कि एक पति ने पैसे न होने पर अपनी पत्नी को ही दांव पर लगा दिया। जीतने के बाद जुआरियों ने रुपए की मांग कर महिला से गैंगरेप किया।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 12 July 2017, 12:02 PM IST
google-preferred

इंदौर: पुलिस की जनसुनवाई में मंगलवार को पहुंची एक महिला ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उसने कहा कि जुआ-सट्टा खेलने के आदी पति ने उसे जुएं में दांव पर लगा दिया। जीतने के बाद जुआरियों ने रुपए की मांग कर महिला से गैंगरेप किया। आरोपी बेटी से संबंध बनाने की धमकी दे रहे हैं। परेशान महिला को घर बदलकर रहना पड़ रहा है।

क्या है मामला

झंडा चौक निवासी महिला (38) के मुताबिक 14 साल पहले वैध कॉलोनी (पीथमपुर) निवासी किशोर से उसकी शादी हुई थी। उसकी तीन बेटियां और एक बेटा है। पति को शराब और जुए की लत है। चार साल में वह घर का सामान और जेवर तक जुए में हार गया। कुछ दिन पहले उसने घनश्याम चौकीदार और नौशाद शेख के साथ जुआ खेला और रुपये के साथ उसे भी दांव पर लगा दिया।

आरोपी रुपये वसूलने के लिए घर आने लगे। छह महीने पहले दोपहर एक बजे तीनों बेटियों के सामने उन्होंने संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया। विरोध करने पर कहा कि उन्होंने उसे जुए में जीता है। बाद में बदमाशों ने बच्चियों को घर से निकाल दुष्कर्म किया। पति को घटना के बारे में बताया तो बेटी को दांव पर लगाने की धमकी देने लगा।

महिला के मुताबिक घटना के बाद उसने घर बदल दिया, लेकिन कुछ दिन पहले पति और आरोपी नए घर में आ गए। उन्होंने महिला को बेचने की धमकी दी। एसपी (पूर्व) ने एएसपी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

No related posts found.