हिंदी
सिवनी: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में पांच से बारह साल उम्र के चार लड़कों की सोमवार को अलग-अलग जलाशयों में डूबने से मौत हो गयी।
छपरा पुलिस थाने के उप निरीक्षक आर.एस. राजपूत ने कहा कि घटनाएं देवगांव और मझगवां गांवों में हुईं।
उन्होंने कहा, ‘‘तीन लड़के नहाने के दौरान देवगांव तालाब (सिवनी जिला मुख्यालय से लगभग 40 किमी दूर) में डूब गए। इस घटना को देखने वाले एक लड़के ने ग्रामीणों को सूचित किया।’’
उन्होंने कहा कि जब उन्हें पानी से बाहर निकाला गया तो तीनों की मौत हो चुकी थी।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि एक अन्य घटना में 12 वर्षीय लड़का सिवनी से लगभग 50 किलोमीटर दूर मझगवां गांव में बैनगंगा नदी में डूब गया। मृतक के चचेरे भाई को बचा लिया गया और उसका उपचार जारी है।
Published : 6 June 2023, 8:57 AM IST
Topics : जलाशय डूबने मध्य प्रदेश मौत सिवनी सिवनी जिले
No related posts found.