हिंदी
सिवनी: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में वन्यजीव अधिनियम के तहत संरक्षित दुर्लभ वन्यजीव पैंगोलिन रखने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
वन उपमंडल अधिकारी मनिंदर सिंह ने कहा कि आरोपियों को रविवार और सोमवार की दरमियानी रात छपारा-भीमगढ़ रोड से पकड़ा गया।
सिंह ने कहा, ‘‘उनके पास से तीन मोटरसाइकिल जब्त की गई। पशु चिकित्सकों द्वारा जांच के बाद पैंगोलिन को जंगल में छोड़ दिया गया। आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।’’
पैंगोलिन को वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम की अनुसूची एक में शामिल किया गया है, जो उनके शिकार, व्यापार या किसी अन्य प्रकार के उपयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाता है। पेंगोलिन का शिकार प्रोटीन स्रोत के रूप में और पारंपरिक चिकित्सा में उपयोग के लिए किया जाता है।
Published : 11 July 2023, 8:20 AM IST
No related posts found.