अमित शाह ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, कांग्रेस पर साधा निशाना

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मध्य प्रदेश में कमल शक्ति महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी अौर शिवराज सिंह चौहान सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिये जो काम किए हैं, वह कांग्रेस 55 सालों में नहीं कर सकी। डाइनामाइट न्यूज की स्पेशल रिपोर्ट..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 15 October 2018, 4:15 PM IST

सतना: भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने आज दावा किया कि केंद्र और मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सरकारों ने महिला सशक्तिकरण के लिए कम समय में जितना काम किया, उतना कांग्रेस की सरकार ने अपने 55 साल के शासनकाल में भी नहीं किया। शाह आज यहां जिला मुख्यालय पर आयोजित कमल शक्ति महिला सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दावा किया कि नरेंद्र मोदी अौर शिवराज सिंह चौहान सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिये जो काम किए हैं, उसे कांग्रेस 55 साल में नहीं कर पाई।

यह भी पढ़ें: भोपाल: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने संघ पदाधिकारियों के साथ की चुनावी बैठक 

अमित शाह (फाइल फोटो)

 

उन्होंने अारोप लगाया कि कांग्रेस ने महिलाओं की बराबरी के हक के लिये लाये गये तीन तलाक अधिनियम का भी विरोध किया, लेकिन नारी सशक्तिकरण और नारी स्वावलंबन को लेकर मोदी सरकार ने अनेक योजनायें लागू कीं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पहली ऐसी सरकार है, जिसने नौ महिलाओं को न केवल मंत्री बनाया है, बल्कि छह महिलाओं को राज्यपाल बनाने का भी काम किया है। भाजपा सरकारें महिलाओं के लिए अनेक योजनायें चला रही हैं।

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी ने फिर उठाया रोहित वेमुला का मामला, कहा- उसे दबाकर कुचल दिया गया

अपने करीब 22 मिनट के संबोधन में शाह ने आज एक बार भी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का जिक्र नहीं किया।  गांधी भी आज मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं। हालांकि इसके पहले कल शाह ने होशंगाबाद में अपने संबोधन के दौरान गांधी पर जबर्दस्त हमला बोला था।
 

Published : 
  • 15 October 2018, 4:15 PM IST

No related posts found.