हिंदी
राजगढ़: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में तालाब में नहाने गई दो सगी बहनों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि माचलपुर थाना क्षेत्र में गोरियाखेड़ा गांव के निकट बने तालाब में शनिवार की शाम यह घटना हुई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार माचलपुर पुलिस थाने के प्रभारी रामवीर सिंह परिहार ने बताया कि राजस्थान में पाली जिले के रेवाड़ी समाज के चरवाहे गोरियाखेड़ा के निकट अपना डेरा लगाकर ठहरे हुए थे।
उन्होंने कहा कि शनिवार की शाम चार बजे दो लड़कियां गोरियाखेड़ा के निकट बने तालाब में नहाने गई थी और इसी दौरान पूजा रेवाड़ी (12) और उसकी छोटी बहन लक्ष्मी रेवाड़ी (10) की डूबने से मौत हो गई।
परिहार ने बताया कि पुलिस ने दोनों लड़कियों के शव पोस्टमार्टम कराने के बाद उनके परिजन को सौंप दिये।
Published : 24 September 2023, 4:24 PM IST
No related posts found.