तांत्रिक पहुंचा मुर्दाघर, कहा- बाहर निकालो शव, किया मृतक को जिंदा करने का दावा, जानिये क्या हुआ आगे

मध्य प्रदेश से एक बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक तांत्रिक मुर्दाघर पहुंच कर बवाल करने लगा। तांत्रिक ने दावा किया कि वो मुर्दाघर में पड़ी लाश को जिंदा कर सकता है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर

Updated : 7 March 2022, 3:05 PM IST
google-preferred

दमोह: मध्य प्रदेश से एक बेहद हैरान और परेशान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक तांत्रिक ने मुर्दाघर पहुंच कर खूब बवाल मचाया। ये घटना मध्य प्रदेश के दमोह जिले की है। यहां पर जिला अस्पताल के बाहर एक तांत्रिक पहुंच गया और कहने लगा कि वो मुर्दाघर में पड़ी लाश को जिंदा कर सकता है।

दरअसल मामला कुछ ऐसा है कि शहर के सोनू आदिवासी ने अपने घर पर खुदखुशी कर ली। सोनू शहर के पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ता था। उसकी मौत के बाद परिवार वालों ने उसका शव जिला अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया। लेकिन फिर कुछ देर बाद मृतक सोनू का परिवार एक बाबा के साथ वापस आया और अपने बेटे की लाश को बाहर निकालने की जिद करने लगा। 

परिवार के साथ में आए तांत्रिक बाबा खुद को बहुत ही शक्तिशाली बता रहे थे। तांत्रिक का कहना था कि सोनू के पास अभी कुछ मिनट और हैं, जिसमें वो उसे जिंदा कर सकता है। इसके लिए सोनू के शव को बाहर निकालना होगा। वहीं बेटे को खो चुका मृतक का परिवार तांत्रिक की बातों को सच मान कर अस्पताल के कर्मचारियों से शव निकालने की गुहार लगा रहा था। 

काफी समय बाद भी जब अस्पताल के कर्मचारियों ने उनकी नहीं सुनी तो तांत्रिक गुस्से को आ गया। वो शव को बाहर निकालने के लिए मुर्दाघर का दरवाजा तोड़ने की कोशिश करने लगा। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई, मौके पर पुलिस पहुंची। जहां बाबा का तमाशा कर रहा था। 

पुलिस के आने के कुछ देर बाद परिवार वालों की मांग पर मुर्दाघर का दरवाजा खोला गया। वहां मृतक की बहन ने शव को देखा, वो चाहती थी कि शव को बाहर निकाल दिया जाए ताकि वो बाबा उसे जिंदा कर सके। लेकिन अंत में कुछ नहीं हुआ। पुलिस ने मुर्दाघर को बंद करवा कर परिवालों को घर वापस भेज दिया। तांत्रिक बाबा भी वहां से चुपचाप निकल गया।

Published : 
  • 7 March 2022, 3:05 PM IST

Related News

No related posts found.