Site icon Hindi Dynamite News

Luteri Dulhan: मोहपाश में फंसाकर कई से शादी, यूपी की लुटेरी दुल्हन की गजब कहानी

उत्तर प्रदेश में एक मामला सामने आया है, जहां 24 साल की लड़की 6 लोगों की दुल्हन बनी। लड़की सातवीं बार बैंड बजवाने की तैयारी कर रही थी। लेकिन इससे पहले कुछ ऐसा खुलासा हुआ जिसे सुनकर पुलिसवाले भी हैरान रह गए। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Luteri Dulhan: मोहपाश में फंसाकर कई से शादी, यूपी की लुटेरी दुल्हन की गजब कहानी

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के बांदा में शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है।

बांदा में पुलिस ने जालौन से आई एक युवती को गिरफ्तार किया, जो शादी का झांसा देकर ठगी करती थी। गिरोह ने अब तक 6 लोगों को ठगा और 7वें को ठगने की योजना थी। युवती को पुलिस ने मौके पर चार अन्य लोगों के साथ पकड़ा।

24 साल की लड़की ने 6 लोगों से शादी के नाम पर ठगी की है। वह सातवें शख्स से शादी करने के नाम पर लूटने की तैयारी कर रही थी लेकिन उससे पहले पुलिस ने लूटेरी दुल्हन को पकड़ लिया। आरोपी युवती शादी के बाद ससुराल जाती और गहने व नकदी लेकर फरार हो जाती. गिरोह में महिला "दुल्हन की मां" और दो पुरुष "रिश्तेदार" बनते थे।
 
शिकायत के बाद पुलिस ने लुटेरी दुल्हन समेत 5 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जांच के दौरान जो बातें पता चली उसे सुनकर पुलिस वाले भी हैरान रह गए। आरोपियों ने बताया कि वह ऐसे लोगों को अपना शिकार बनाते थे जिनकी शादी नहीं हो पा रही थी। किसी को इनपर शक ना हो इसके लिए वह लोगों से स्टाम्प या नोटरी के माध्यम से लिखापढ़ी भी कराते, फिर शादी की रस्में पूरी होती थीं। लड़कि की विदाई होती थी और वह ससुराल जाती थी और मौका पाकर वहां से सारा सामान लूटकर रफ्फूचक्कर हो जाती थी। 

 

पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग शादी का झांसा देकर ठगी की है। इनके ग्रुप में 24 साल की महिला दुल्हन बनती थी और अन्य एक महिला उसकी मां बनती थी। पुलिस ने बताया कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। 

Exit mobile version