हिंदी
लखनऊ के गोमती नगर में गोमती बैराज पुल से एक युवक ने अचानक नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मल्लाह की मदद से युवक को सकुशल नदी से बाहर निकाला।
लखनऊ: गोमती नगर में गोमती बैराज पुल से एक युवक ने अचानक नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। जिससे वहां हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मल्लाह की मदद से युवक को सकुशल नदी से बाहर निकाला। नदी से निकाले गए युवक को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है जहाँ उसकी हालत सामान्य है। इस युवक का नाम अनुज यादव बताया जा रहा है।
वर्क प्रेशर से डिप्रेशन में आ गया था युवक
लखनऊ के अंबरगंज के रहने वाले अनुज यादव को ग्राम पंचायत सचिव बताया जा रहा है जो काकोरी में कार्यरत है। इस कदम को उठाने के बारे में अनुज का कहना है कि काम का प्रेशर ज़्यादा होने के कारण वो कई दिन से मानसिक तनाव में थे जिसकी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया।
Published : 12 December 2017, 10:21 AM IST
No related posts found.