Uttar Pradesh: लखनऊ में हजरतगंज चौराहे पर युवक ने पेट्रोल डालकर खुद पर लगाई आग, जानिये वजह

यूपी की राजधानी लखनऊ हजरतगंज चौराहे पर शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां लोगों ने एक युवक को आग की तेज लपटों में घिरा पाया। पढ़िये पूरी रिपोर्ट

Updated : 6 November 2021, 4:28 PM IST
google-preferred

लखनऊ: राजधानी लखनऊ  हजरतगंज चौराहे पर शनिवार सुबह एक युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। युवक को आग की तेज लपटों घिरा देख वहां लोगों मे हड़कंप मचा गया। इस घटना से मची अफरा-तफरी के बीच पुलिस कर्मियों ने आग की लपटों से घिरे युवक में कंबल डालकर आग पर जैसे-तैसे काबू पाया। युवक को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास करने वाले युवक की पहचान उन्नाव जिले के हसनगंज क्षेत्र के मलझा गांव के रहने वाले महेश के रूप में की गई। घटना में महेश बुरी तरह झुलस गया है। सिविल अस्पताल में भर्ती महेश की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। महेश ने हसनगंज तहसील के चकबंदी अधिकारी और कर्मचारियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

इंस्पेक्टर हजरतगंज श्यामबाबू शुक्ला के मुताबिक महेश साइकिल से सुबह हजरतगंज चौराहे पर पहुंचा था। पैतृक संपत्ति को लेकर महेश का परिवार के ही सुखलाल से करीब 20 साल से विवाद चल रहा है। सीओ चकबंदी के यहां उनका मामला लम्बित है।

महेश के मुताबिक वह इस संबंध में जिलाधिकारी से लेकर अन्य अफसरों को प्रार्थनापत्र दे चुके हैं पर कोई सुनवाई नहीं हुई। सुखलाल आए दिन धमकाते भी रहते हैं। इस केस में उसका काफी रुपया भी काफी खर्च हो गया था। तभी से मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। एडीसीपी पूर्वी राघवेंद्र मिश्र ने बताया कि मामले की जानकारी उन्नाव पुलिस और प्रशासन को दे दी गई है। 

Published : 
  • 6 November 2021, 4:28 PM IST

Related News

No related posts found.