हिंदी
लखनऊ: सातवें वेतनमान को लागू करने समेत वेतन विसंगतियां को दूर करने, एसीपी से रोक हटाने, मृतक आश्रितों की नियुक्ति करने व रोडवेज बसें बढ़ाने की मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश के रोड़वेज कर्मचारी आज रात से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद का कहना है कि यदि प्रशासन रविवार शाम तक उनकी मांगे पूरी नहीं करता है तो वे आज आधी रात से बसों का चक्काजाम करेंगे।
उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के कर्मचारी पिछले कई दिनों से सरकार पर अपनी मांगे पूरी करना का दबाव बनाये हुए है। इसके लिये राजधानी लभनऊ में धरना-प्रदर्शन भी किया गया। मांगे पूरी न होने की स्थिति में वे काफी पहले ही 9 अप्रैल की सुबह से हडताल का ऐलान भी कर चुके हैं।
इस बीच रोडवेज कर्मचारियों की यूपी प्रशासन के उच्चाधिकारियों से भी कई बार बातचीत हुई, लेकिन हर चरण की बातचीत में कोई हल नहीं निकल सका। 7 अप्रैल की बैठक में नेताओं ने अंतिम बार निगम प्रबंधन को 2 दिन का समय दिया था, जिसकी मियाद आद खत्म हो रही है। इसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।
यदि आज शाम तक कोई सकारात्मक हल नहीं निकलता है तो यूपी में रात्रि 12:00 के बाद सभी रोडवेज बसो की रफ्तार थम जायेगी। जिस कारण लगभग 1700000 यात्रियों को इसकी मार झेलनी पड़ सकती है। हड़ताल के कारण राज्य परिवहन निगम को प्रतिदिन लाखों रूपये के राजस्व से भी हाथ धोना पड़ेगा।
Published : 8 April 2018, 12:30 PM IST
No related posts found.