हिंदी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) के अध्यक्ष यदुपति सिंहानिया का गुरुवार को सिंगापुर में निधन हो गया। सिंहानिया पिछले लंबे समय बीमार तल रहे थे और सिंगापुर के एक अस्पताल में इलाज के लिये वे भर्ती थे, जहां उन्होंने आज अंतिम सांसें ली।
यदुपति सिंहानिया के निधन पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) ने गहरा दुख जताया है। वे पिछले 6 वर्षों से संघ के अध्यक्ष थे। उनके नेतृत्व में संघ ने कई अहम फैसले लिये और युवा खिलाड़ियों को तरजीह दी गयी। वे लंबे समय से क्रिकटे से जुड़े रहे और अपने अनुभवों और क्रिकेट प्रेम के आधार पर ही वे उत्तर प्रदेश के क्रिकेट को नया मुकाम देने में सफल रहे।
67 साल के सिंहानिया की कोई संतान नहीं है। उनकी पत्नी कविता सिंहानियां हैं। उनका पूरा परिवार ही क्रिकेट से काफी प्यार करता था। यदुपति सिंहानिया परिवार की तीसरी पीढ़ी के ऐसे सदस्य थे, जो उप्र में क्रिकेट को लगातार बढ़ावा देने में लगे हुए थे।
यूपीसीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ललित खन्ना ने कहा सिंहानिया के निधन से राज्य के क्रिकेट और संघ को बड़ी नुकसान हुआ है। संघ द्वारा उनकी याद में शीघ्र ही एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जायेगा।
Published : 13 August 2020, 5:27 PM IST
Topics : UP Cricket Association Yadupati Singhania अध्यक्ष इलाज उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ मौत यदुपति सिंहानिया
No related posts found.