UP Election: यूपी में हार से आहत अजय कुमार लल्लू का प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा, पढ़िये सोनिया गांधी को लिखा उनका ये पत्र

उत्तर प्रदेश समेत देश के पांच राज्यों के विधान सभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस की इस हार की गाज कई नेताओं पर गिरी है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पढ़िये पूरी रिपोर्ट

Updated : 16 March 2022, 12:43 PM IST
google-preferred

लखनऊ: देश के पांच राज्यों में हुए विधान सभा चुनावों में कांग्रेस को हर जगह करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने नेतृत्व में कांग्रेस ने यूपी विधानसभा चुनाव लड़ा लेकिन इसके बावजूद भी कांग्रेस ने बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की हार से आहत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। लल्लू ने राज्य में कांग्रेस की अप्रत्याशित हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि वह अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं। 

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में अजय कुमार लल्लू ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर अपना इस्तीफा सौंपा है। इस पत्र में उन्होंने एक सामान्य कार्यकर्ता होने के बावजूद भू उन्हें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बनाने पर कांग्रेस हाई कमान का आभार जताया है।  

जय कुमार लल्लू का इस्तीफा 

लल्लू ने इस संबंध में एक ट्वीट भी किया। इसमें उन्होंने लिखा है कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा हूं। मेरे जैसे सामान्य कार्यकर्ता पर भरोसा जताने के लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार। कार्यकर्ता के तौर पर आम आदमी के अधिकारों की लड़ाई लड़ता रहूंगा।

बता दें कि पांच राज्यों में मिली करारी हार को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पांचों राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों से इस्तीफा मांगा था, जिससे कांग्रेस कमेटी का पुनर्गठन हो सके। इस निर्देश के बाद यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। अजय कुमार लल्लू को 2019 में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। 

Published : 
  • 16 March 2022, 12:43 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement