हिंदी
लखनऊ: साइबर दुनिया में अब पर्यटन स्थल की जानकारियां आसानी से मिल जाएंगी। लोग घर बैठे पर्यटन स्थल पर घूमने जाने से पहले ही स्थल के बारे में जान सकेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि रविवार को उत्तर प्रदेश के 8 महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों की वेबसाइट लॉन्च हुई।

'उत्तर प्रदेश में पर्यटन विकास' विषयक पर आयोजित सेमिनार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 8 वेबसाइट का लोकार्पण किया। ये वेबसाइट अलग-अलग पर्यटन स्थलों की जानकारी मुहैया कराएंगी। सेमिनार को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश पर्यटन की दृष्टि से समृद्ध प्रदेश है। पर्यटन के लिए जितने प्रयास होने चाहिए अब तक नहीं हुए।
Published : 25 June 2017, 12:37 PM IST
Topics : इंटरनेट उत्तर प्रदेश कार्यक्रम पर्यटन योगी आदित्यनाथ लखनऊ वेबसाइट सीएम स्थल
No related posts found.