हिंदी
लखनऊ: यूपी में योगी सरकार ने गृह मंत्रालय के आदेश को राज्य में लागू करने का फरमान जारी किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार अब सरकार के शासकीय कार्यक्रमों में पुष्पगुच्छ की जगह पुस्तक व एकल पुष्प भेंट किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: बुके देकर नहीं बुक देकर करें पीएम का स्वागत

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी चलाएंगे आतंकी ‘खोजो और मारो’ अभियान
बता दें कि कुछ दिन पहले गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों के लिए ये आदेश जारी किया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत बुके देकर नहीं बल्कि बुक देकर करें।
गृह मंत्रालय के आदेश के मुताबिक, पीएम मोदी का स्वागत फूलों का गुलदस्ता देकर नहीं किया जाएगा। मंत्रालय ने ये आदेश सभी राज्यों को जारी कर दिया था।
मंत्रालय के इस आदेश को सीएम योगी ने गंभीरता से लेते हुए राज्य में गुलदस्ता देकर स्वागत करने पर रोक लगा दी है और कहा कि सरकार के शासकीय कार्यक्रमों में गुलदस्ता देने की बजाय एक फूल या बुक दें।
Published : 2 August 2017, 5:50 PM IST
Topics : आदेश उत्तर प्रदेश गुलदस्ता गृह बुक मंत्रालय योगी आदित्यनाथ लखनऊ सीएम
No related posts found.