UP CM Yogi Janta Darbar: मुख्यमंत्री योगी ने CM आवास पर लगाया जनता दरबार, फरियादियों ने सुनाईं समस्याएं

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कम होते मामलों के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर आज से जनता दर्शन कार्यक्रम शुरू कर दिया है। फरियाद लेकर आज कई लोग सीएम आवास पहुंचे। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Updated : 12 July 2021, 1:00 PM IST
google-preferred

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कम होते मामलों के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवासा पर जनता दरबार लगाने का ऐलान किया था। सीएम योगी ने आज से एक बार फिर जनता दर्शन कार्यक्रम शुरू कर दिया है। आज लोग अपनी फरियाद लेकर सीएम योगी के जनता दरबार कार्यक्रम में पहुंचे। सीएम ने सभी की समस्याएं सुनकर संबंधित आधिकारियों को समस्याएं सुलझाने के तत्काल निर्देश दिये। 

सीएम योगी ने अपनी घोषणा के अनुसार आज सोमवार सुबह नौ बजे से अपने सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग पर जनता दरबार लगाया। कोविड काल में बंद पड़े जनता दरबार के खुलते ही कई फरियादी सीएम आवास पर पहुंचे। सीएम ने लोगों की समस्या सुनने के बाद अधिकारियों को उनके शीघ्र निदान के निर्देश भी दिए हैं।

बता दें कि कोरोना संक्रमण के कारण  सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन कार्यक्रम के आयोजन को स्थगित कर दिया था। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति में अब निरंतर हो रहे सुधार के कारण मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम को दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया। जनता दरबार कार्यक्रम के जरिये आम लोगों की कई समस्याओं को मौके पर हल किये जाने की कोशिश की जाती है। 
 

Published : 
  • 12 July 2021, 1:00 PM IST

Related News

No related posts found.