हिंदी
लखनऊ: फतेहपुर के जिलाधिकारी कुमार प्रशांत और गोंडा के डीएम जेबी सिंह के खिलाफ लंबे समय से वित्तीय अनियमितताएं और अवैध खनन को लेकर लापरवाही की शिकायतें मिल रही थी। इन शिकायतों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए सीएम योगी ने दोनो जिलों के जिलाधिकारियों को निलंबित कर दिया है।
सीएम योगी को भी दोनों जिलाधिकारियों के खिलाफ शिकायतें मिली थी, जिन पर मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा अपने स्तर से आंतरिक जांच भी कराई गयी। दोनो जिलों के डीएम के विरूद्ध जांच को सही पाये जाने पर सीएम ने यह सख्त फैसला लिया।
Published : 7 June 2018, 12:21 PM IST
Topics : गोंडा जिलाधिकारी निलंबित फतेहपुर लखनऊ सीएम योगी आदित्यनाथ
No related posts found.