Shatabdi Express: ट्रेन में छूट गया बैग, अंदर मिले 4500 डॉलर और सोना; झांसी स्टेशन पर ऐसे लौटा कीमती सामान
शताब्दी एक्सप्रेस में ग्वालियर स्टेशन पर उतरते समय मर्चेंट नेवी कर्मचारी पंकज सिंह राणा का बैग ट्रेन में छूट गया। बैग में 4,500 अमेरिकी डॉलर, 15 ग्राम सोना, पासपोर्ट और अन्य कीमती सामान था। टीटीई नीरज त्रिपाठी ने बैग सुरक्षित रखा और झांसी स्टेशन पर यात्री को वापस सौंप दिया।