हिंदी
लखनऊ: लोकभवन के सामने आज समय भारी हड़कंप मच गया, जब वहां मौजूद दो महिलाओं ने अचानक अपने ऊपर आग लगाकर आत्मदाह का प्रयास किया। खुद पर आग लगाने के बाद दोनों महिलाएं वहां लोकभवन की तरफ भागने लगी, जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गयी।
पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों और राहगीरों की मदद से महिलाओं को काबू किया और उन पर लगी आग को बुझाया। इस घटना में दोनों महिलाएं बुरी तरह झुलस गयी। इलाज के लिये दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आत्मदाह का प्रयास करने वाली दोनों महिलाएं अमेठी की रहने वाली बतायी जाती है।
यह भी जानकारी सामने आयी है कि दोनों महिलाएं ज़मीन से सम्बंधित किसी मामले सुनवायी न होने से परेशान थी, इसलिये उन्होंने ये कदम उठाया।
अस्पताल में इलाज के बाद कुछ ठीक होने पर महिलाओं से पुलिस द्वारा पूछताछ की जायेगी, जिसके बाद इस घटना का पूरा विवरण और तथ्य सामने आएंगे।
Published : 17 July 2020, 6:52 PM IST
No related posts found.