हिंदी
राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज थानाक्षेत्र में ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद यहां का मौहाल काफी तनावपूर्ण हो गया।
लखनऊ: राजधानी के ठाकुरगंज थानाक्षेत्र में ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक का नाम वसीम रिजवी बताया जा रहा है। इस घटना के बाद यहां का मौहाल काफी तनावपूर्ण हो गया है। यह घटना उस समय हुई जब मृतक वसीम किसी काम से बाइक से ठाकुरगंज की ओर जा रहा था। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक ड्राइवर को दबोच लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक और चालक दोनो को अपने कब्जे में ले लिया।
वहीं लोंग इस घटना से आक्रोशित होकर रोड जाम कर प्रदर्शन करने लगे। माहौल तनावपूर्ण होता देख आरआरएफ को भी मौके पर बुला लिया गया। माहौल और बिगड़ता देख पुलिस ने स्थानीय लोगों पर बर्बरता के साथ लाठियां भांजना शुरू कर दी। जिसमे कई लोग चोटिल हो गए।
Published : 7 March 2018, 9:26 AM IST
No related posts found.