Covid-19 in UP: यूपी में बीते 24 घंटे में कोरोना से 172 लोगों की मौत, जानिये नये मामलों की संख्या

उत्तर प्रदेश में कोरोना संकट के बीच बढ़ रहे ब्लैक फंगस के मामलों ने नई चिंता खड़ी कर दी है। कोरोना के नये मामलों में कमी दर्ज की जा रही है। डाइनामाइट न्यूज की इस रिपोर्ट में जानिये बीते 24 घंटे का हाल

Updated : 21 May 2021, 4:59 PM IST
google-preferred

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लिये राहत भरी खबर यह है कि राज्य में कोरोना की रफ्तार अब धीरे-धीरे कम होने लगी है। लेकिन दूसरी तरफ चिंता की बात यह है कि कोरोना के कम होते संकट के बीच ब्लैक फंगस के मामले बढ़ने लगे हैं। पिछले 24 घंटे में यूपी में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी दर्ज की गई। 

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना संकमण के 7,735 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना संक्रमण के कारण यूपी में कुल 172 लोगों की मौत भी हुई। मौत और संक्रमण के मामलों में गिरावट जारी है। राज्य में 24 अप्रैल को कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक मामलों की संख्या सामने आयी थी, जो 30,320 थी। अब ताजा मामलों में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है।  

बीते 24 घंटे में संक्रमित मरीजों की संख्या से ज्यादा मरीजों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बीते 24 घंटों में 17,668 कोरोना संक्रमित व्यक्तियों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। प्रदेश में अब कोरोना के कुल एक्टिव मामलों की संख्या 1,03,276 रह गई है। इस प्रकार प्रदेश में 30 अप्रैल, 2021 को दर्ज किए गए कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक एक्टिव मामलों 3,10,783 में 68 प्रतिशत की कमी आयी है।

राज्य में कोरोना संक्रमण की रिकवरी दर में लगातार वृद्धि हो रही है। यूपी में रिकवरी दर बढ़कर 92.5 प्रतिशत हो गई है। बीते 24 घंटों में राज्य में 2,89,210 टेस्ट किए गए हैं। प्रदेश में अब तक 4 करोड़ 61 लाख 12 हजार 448 कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।

Published : 
  • 21 May 2021, 4:59 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement