लखनऊ में प्रधानाचार्या की पिटाई से बेहोश हुई छात्रा

चिनहट के बाघामऊ में स्थित एक स्कूल की प्रधानाध्यापिका ने 9वीं की छात्रा की बेरहमी से पिटाई कर दी। प्रिंसीपल की पिटई से छात्रा बेहोश हो गयी। छात्रा को परिजनों ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है।

Updated : 3 November 2017, 11:39 AM IST
google-preferred

लखनऊ: चिनहट के बाघामऊ स्थित सेंट स्टीफेन स्कूल की प्रधानाध्यापिका ने 9वीं की छात्रा पूजा यादव की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे छात्रा बेहोश हो गयी लेकिन प्रधानाध्यापिका उसे फिर भी पीटती रही। सूचना मिलने पर स्कूल पहुचें परिजनों को छात्रा से मिलने नहीं दिया गया। परेशान होकर परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस में कर दी।

जानकारी के मुताबिक गोमती नगर के मलेसेमऊ गांव निवासी उमाशंकर यादव की बेटी पूजा यादव बाघामऊ स्थित सेंट स्टीफन स्कूल में कक्षा 9 की छात्रा है। गुरुवार को गणित के अध्यापक स्कूल नहीं आए थे। अध्यापक के न आने के कारण सभी छात्र आपस में बात कर रहे थे, तभी प्रधानाध्यापिका कक्षा में पहुंच गयी और पूजा को हंसता हुआ देखकर डस्टर से पीटना शुरू कर दिया।

प्रधानाध्यापिका द्वारा पूजा की पिटाई की जानकारी जब इसी स्कूल में कक्षा दस में पढ़ने वाली बड़ी बहन पूर्णिमा यादव को हुई, तो उसने यह जानकारी परिजनों को दी। जानकारी मिलने पर स्कूल पहुंचे पूजा के पिता उमाशंकर को पूजा से मिलने नही दिया गया।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जब प्रिंसिपल दीपा से पूछताछ तो उन्होंने कहा कि मुझे फंसाने की कोशिश की जा रही है। बेहोश होने की बात बेबुनियाद है। मैं बच्चों को बहुत ही प्यार से रखती हूं।

Published : 
  • 3 November 2017, 11:39 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement