
लखनऊ: यूपी एसटीएफ(STF) ने बुधवार को अन्तर्राज्यीय स्तर पर अवैध कारतूस (illegal Cartridges) की तस्करी करने वाले गिरोह के इनामी बदमाश (Criminal) को गिरफ्तार (Arrest)किया है। पुलिस (Police)ने अभियुक्त के पास से एक मोबाइल और 250 रुपए बरामद किए हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस ने आरोपी की पहचान अंकित कुमार पाण्डेय पुत्र सुशील पाण्डेय निवासी बाराचवर, थाना करीमुद्दीनपुर, जनपद गाजीपुर के रुप में की है।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी को रेलवे स्टेशन, बलिया थाना क्षेत्र जी0आर0पी0 जनपद बलिया से बुधवार को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस को अवैध कारतूस की तस्करी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के पूर्वांचल में सक्रिय होने की सूचनायें प्राप्त हो रही थी।
इस दौरान मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि आर्म्स एक्ट में वांछित कारतूस तस्कर अंकित कुमार पाण्डेय बलिया रेलवे स्टेशन के पास मौजूद है। इस सूचना पर एस0टी0एफ0 फील्ड इकाई वाराणसी टीम ने जाल बिछाकर अंकित कुमार पाण्डेय को धर दबोचा।
पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि वह गांव नसीरपुर कटरिया के रहने वाले रोशन यादव का अच्छा दोस्त है। इन दोनों के साथ पढ़ने वाले कुछ लडके काशी विद्यापीठ वाराणसी में पढ़ते थे, जिनसे ये दोनों प्रायः मिलने जुलने के लिये आते-जाते रहते थे। इसी दौरान इन दोनों की दोस्ती मिर्जापुर की रहने वाली एक लडकी से हो गयी। रोशन यादव ने वाराणसी मे एक किराये का मकान लेकर वही पर उक्त महिला मित्र को रखवाया था, जहॉं पर इन दोनों का प्रायः आना जाना लगा रहता था।
इसी दौरान इन दोनों की जान पहचान कारतूस की तस्करी करने वाले जनपद जौनपुर के शुभम सिंह से हो गयी। शुभम सिंह ही इन दोनों को कारतूस लाकर जनपद जौनपुर के शाहगंज में देता था।
यह दोनों उक्त अवैध कारतूस को ले जाकर बिहार के अपराधियों को ऊॅचे दामों पर बेच देते थे। गिरफ्तार अभियुक्त अंकित कुमार पाण्डेय दिनांक 15-10-2024 से 23-10-2024 के बीचे दो बार में 750 कारतूस ले जाकर बिहार के अपराधियों को बेचा था। दिनांक 23-10-2024 को अंकित कुमार पाण्डेय, रोशन सिंह एवं इनकी महिला मित्र 750 कारतूस लेकर बिहार बेचने जा रहे थे।
जी0आर0पी0 बलिया पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान इनकी महिला मित्र को कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया गया था तथा यह दोनों मौके से फरार हो गये थे। इस संबंध में थाना जी0आर0पी0 बलिया में आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत हुआ था, जिसमें अंकित कुमार पाण्डेय वांछित चल रहा था।
पुलिस का बयान
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त अंकित कुमार पाण्डेय को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
Published : 20 November 2024, 4:53 PM IST
Topics : HindiNews ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashJournalist TrendingNews इनामी बदमाश एसटीएफ पुलिस बलिया लखनऊ