हिंदी
सपा मुख्यालय में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पुराने समाजवादी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं संग बैठक कर 2019 के चुनावों के अलावा सपा-बसपा गठबंधन समेत कई मुद्दों पर चर्चा की।
लखनऊ: राजधानी में स्थित सपा मुख्यालय में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पुराने समाजवादी नेताओं संग बैठक की। बैठक के दौरान देश और प्रदेश के राजनीतिक हालातों पर विस्तार से मंथन करने के अलावा 2019 के आम चुनावों की रणनीति पर भी चर्चा की गयी।
मीडिया से बात करते हुए सपा एमएलसी रामवृक्ष यादव ने बताया कि बैठक में आगामी 2019 के आम चुनाव की रणनीति, सपा-बसपा गठबंधन और आरक्षण जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई।
उन्होंने बताया कि सपा बसपा गठबंधन के बाद विधान परिषद चुनावों में आपसी तालमेल से सपा अपना उम्मीदवार मैदान में उतारेगी। उन्होंने यूपी के वर्तमान राजनीतिक हालातों को लेकर भाजपा सरकार पर तंज भी कसा। कुल मिलाकर इस बैठक में यूपी के ताजा राजनीतिक घटनाक्रम पर विस्तार से चर्चा कर पार्टी की रणनीति तय की गई।
Published : 10 April 2018, 5:07 PM IST
Topics : अखिलेश यादव आरक्षण गठबंधन लखनऊ सपा मुख्यालय समाजवादी
No related posts found.