सपा नेताओं ने विधानसभा के सामने कानून व्यवस्था को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन

सपा नेताओं व विधायकों ने कानून-व्यवस्था समेत कई समस्याओं को लेकर विधानमंडल के शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले विधानसभा के सामने जमकर प्रदर्शन किया। डाइनामाइट न्यूज की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 18 December 2018, 1:46 PM IST

लखनऊ: यूपी विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के पहले मंगलवार को समाजवादी पार्टी(सपा) सदस्यों ने प्रदेश में कानून व्यवस्था तथा किसानों के मुद्दे को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें: यमुना यादव की पुण्यतिथि पर महराजगंज पहुंचे सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने भाजपा पर बोला हमला 

अनोखे तरीके से प्रदर्शन करते सपा नेता

सपा विधायकों तथा विधान परिषद सदस्यों ने विधानभवन के बाहर प्रदर्शन किया। विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले सपा के सभी विधायक विधानभवन के सामने एकत्र हुये और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

यह भी पढ़ें: काशी की सड़कों पर कृष्ण रूप में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव 

सपा के विधायक प्याज, आलू की माला पहनकर धरने पर बैठे। इसके साथ ही सपा के कई विधायकों ने अनाज की टोकरी सर पर रखकर प्रदर्शन करने के साथ साथ गन्ना किसानों की समस्या उठाई।
 

Published : 
  • 18 December 2018, 1:46 PM IST

No related posts found.