स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य राजधानी लखनऊ में सामाजिक समरसता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री संजय जोशी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी शख्सियतों को सम्मानित भी किया गया।
लखनऊ: स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य राजधानी लखनऊ में सामाजिक समरसता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री संजय जोशी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी शख्सियतों को सम्मानित भी किया गया।
विपक्षी दलों पर समाज को तोड़ने का आरोप
इस अवसर पर बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री संजय विनायक जोशी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती पर सामाजिक समरसता सम्मेलन व विचार गोष्ठी रखी गयी है। उन्होंने कोरेगांव हिंसा पर बोलते हुए कहा कि कुछ लोग सरकार की छवि को खराब करना चाह रहे हैं, जल्द ही ऐसे लोगों को चिन्हित किया जाएगा। उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती पर हमला बोलते हुए कहा कि आज जो मायावती प्रेस वार्ता कर रही हैं, वे इसी तरह के मुद्दों को भुनाने का काम करती हैं।
Published : 15 January 2018, 5:20 PM IST
Topics : जयंती लखनऊ संजय जोशी सामाजिक समरसता स्वामी विवेकानंद