UP: संतकबीरनगर से लोकसभा के पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश की संतकबीरनगर लोकसभा सीट से पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी का निधन हो गया है। वे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। गुरूग्राम के मेदांता में उन्होंने अंतिम सांसें ली। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी ने गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में ली अंतिम सांसे
पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी ने गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में ली अंतिम सांसे


नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर लोकसभा सीट से पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी का निधन हो गया है। वे लिवर में समस्या से जूझ रहे थे और इलाज के लिये उनको गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। पूर्व सांसद के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है, कई राजनेताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है। 

देवरिया के सांसद और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमापति राम त्रिपाठी के पुत्र शरद त्रिपाठी वर्ष 2014 में भाजपा के टिकट पर संतकबीरनगर से सांसद बने थे।

शरद त्रिपाठी मूल रूप से गोरखपुर के रहने वाले थे। खजनी तहसील क्षेत्र में उनका पैतृक निवास है। वह परिवार के साथ गोरखपुर महानगर में रहते थे। उनके पिता रमापति राम त्रिपाठी 2007 से 2010 तक भाजपा के उत्‍तर प्रदेश अध्‍यक्ष रह चुके हैं। वर्तमान में वह देवरिया से भाजपा के सांसद हैं। शरद अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। 

शरद त्रिपाठी की हालात बिगड़ने के बाद सांसद डॉ.रमापति त्रिपाठी और पूरा परिवार उनकी देखरेख के लिये गुरुग्राम में था। लिवर में दिक्कत के चलते इलाज के लिए उन्हें भर्ती कराया गया था। लेकिन बुधवार देर रात इलजा के दौरान उनका निधन हो गया।

शरद त्रिपाठी के निधन की खबर से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। भाजपा नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया है। बीजेपी के कई बड़े नेता ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। जिनमें कई केंद्रीय नेता और उत्तर प्रदेश के नेता शामिल हैं। 










संबंधित समाचार