लखनऊ: IAS अरविंद सिंह देव के घर पर इनकम टैक्स की छापेमारी

सीनियर आईएएस अरविंद सिंह देव के लखनऊ में गौतमपल्ली स्थित आवास पर इनकम टैक्स ने छापेमारी की। छापे में अरविंद के घर से 50 लाख रुपए की नगदी और तीन किलो सोना बरामद हुआ है।

Updated : 15 March 2018, 9:36 AM IST
google-preferred

लखनऊ: सीनियर आईएएस अरविंद सिंह देव के लखनऊ में गौतमपल्ली स्थित आवास पर इनकम टैक्स  ने छापेमारी की। छापे में अरविंद के घर से 50 लाख रुपए की नगदी और तीन किलो सोना बरामद हुआ है।

आयकर विभाग ने न केवल अरविंद सिंह के लखनऊ आवासा पर छापेमारी की है बल्कि उनके दिल्ली आवास पर भी छापे मारे गये। अरविंद सिंह अलीगंज स्थित मल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन एंड मैनेजमेंट के महानिदेशक हैं।

वहीं अरविंद सिंह देव की पत्नी पर आरोप है कि वो कई फर्जी कंपनियों में डायरेक्टर भी हैं। अरविंद की पत्नी आयुष मेडिकल कॉलेज चलाती हैं। मोहनलालगंज के इंस्टिट्यूट ऑफ आयुष मेडिकल साइंस में भी इनकम टैक्स की टीम जांच कर रही है। 

Published : 
  • 15 March 2018, 9:36 AM IST

Related News

No related posts found.