हिंदी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सभी राजनीतिक दल विधानसभा चुनाव की जोरदार तैयारियों में जुट हुए हैं। चुनावी सरगर्मियों के बीच टीवी चैनलों पर ओपिनियन पोल भी दिखाये जा रहे हैं। इन सबके बीच समाजवादी पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त, चुनाव आयोग को पत्र लिखकर स्वतंत्र और निर्भिक चुनाव सुनिश्चित करने के लिये तत्काल प्रभाव से ओपिनियन पोल पर रोक लगाने की मांग की है।
समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग, दिल्ली को लिखे अपने पत्र में कहा कि यूपी में प्रथम चरण के चुनाव के लिये नामांकन खत्म हो चुका है। लेकिन इसके बावजूद भी कई न्यूज़ चैनल ओपिनियन पोल दिखा रहे हैं। जिस कारण मतदाता भ्रमित हो रहा है।

समाजवादी पार्टी को मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखे पत्र में कहना है कि ओपनियन पोल के कारण चुनाव पर गलत असर पड़ रहा है और आदर्श चुनाव आचार संहिता का भी उल्लंघन है। सपा ने चुनाव आयुक्त से ओपनियन पोल को तत्काल रोकने की मांग की है।
Published : 23 January 2022, 3:41 PM IST
No related posts found.