UP Election: यूपी चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, मुलायम, जया और डिंपल यादव भी शामिल

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के अलावा कई प्रमुख नाम शामिल हैं। पढ़िये पूरी रिपोर्ट

Updated : 23 January 2022, 11:16 AM IST
google-preferred

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के अलावा कई प्रमुख नाम शामिल हैं। समाजवादी पार्टी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में पार्टी के संरक्षक मुलायम, राज्य सभा सांसद जया बच्चन और पूर्व सांसद डिंपल यादव, महासचिव रामगोपाल यादव के अलावा और भी कई नाम शामिल हैं।

समाजावादी पार्टी ने अपनी स्टार प्रचारकों की सूची भारत निर्वाचन आयोग को सौंप भी दी है। ये सभी लोग सपा के चुनावी अभियानों का अहम हिस्सा होंगे और रैलियों को संबोधित करेंगे।

हाल ही में भाजपा छोड़कर सपा का दामन थामने वाले पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का नाम भी शामिल है। इनके अलावा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, नेता विरोधी दल रमागोविंद चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव रामजी लाल सुमन और राष्ट्रीय सचिव रमेश प्रजापति का नाम भी प्रमुखता से शामिल है।
 

Published : 
  • 23 January 2022, 11:16 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement