हिंदी
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के नेता और सांसद आजम खान को कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद सीतापुर जेल से लखनऊ के मेदांता अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती कराया गया था। आजम खान की तबियत गत दिनों नाजुक बनी हुई थी। उनका ऑक्सिजन लेबल काफी गिर गया था लेकिन आजम खान को लेकर अच्छी खबर यह है कि वे कोरोना से जंग जीतने के करीब पहुंच गये हैं। आजम खान को अब ICU से नॉर्मल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।
आजम खान की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के कुछ दिन बाद आजम खान की तबीयत बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें सीतापुर जेल से लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें वहां आक्सिजन सपोर्ट पर रखा गया था।
तबीयत बिगड़ने पर आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्लाह को 9 मई की रात लखनऊ के मेदान्ता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्ताल में भर्ती होने के बाद ही सोमवार को आजम खान का ऑक्सीजन लेवल गिर गया, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। हालांकि उनके बेटे की तबियत भर्ती होने के बाद ही काफी ठीक हो गई थी। लेकिन अब आजम खान की तबियत में भी काफी सुधार बताया जा रहा है।
Published : 17 May 2021, 5:27 PM IST
Topics : अखिलेश यादव आजम खान इलाज उत्तर प्रदेश कोरोना संक्रमण कोविड 19 मेदांता अस्पताल लखनऊ समाजवादी पार्टी
No related posts found.