लखनऊ: सपा ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कहा- भाजपा राज में कानून-व्यवस्था हाशिये पर

समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार पर बेरोजगारी, महंगाई, कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर जनता का ध्यान भटकाने के लिए बेवजह के मुद्दों को उठाने का आरोप लगाया है। पूरी खबर..

Updated : 2 August 2018, 8:00 PM IST
google-preferred

लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने यूपी सरकार पर बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने का आरोप लगाया है। सपा प्रवक्ता सुनील सिंह साजन ने कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था हाशिए पर चली गई है। बेरोजगारी, महिला सुरक्षा जैसे मामलों पर सरकार जवाब देने को तैयार नहीं है। ऐसे में सरकार की ओर से बेवजह के विवादित मुद्दों के माध्यम से जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश हो रही है। 

 

 

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव द्वारा सरकारी बंगला खाली किए जाने के मामले में आज यूपी राज्य सम्पति विभाग द्वारा जारी किये गये पत्र के मामले में बोलते हुए सुनील सिंह साजन ने कहा कि सरकार यह बताने को तैयार नहीं है कि बंगले में कितने रुपए का नुकसान सामने आया है। सरकार मामले में समाजवादी पार्टी की छवि जानबूझकर खराब करने में लगी है। मगर जनता सब जानती है।

 

 

स्वास्थ्य मंत्री ने सपा पर उठाए सवाल

स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने राज्य सम्पत्ति विभाग द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बंगले में नुकसान मामले में जारी जांच रिपोर्ट के माध्यम से सपा पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी बंगले में भारी नुकसान किया गया है और इस मामले में सरकार कानूनी कार्यवाही करेगी।
 

Published : 
  • 2 August 2018, 8:00 PM IST