हिंदी
लखनऊ के चारबाग स्थित रेलवे गोडाउन में 10 फरवरी को छापेमारी में जब्त किये गये अवैध जब्त माल को रेलवे ने स्टेट जीएसटी विभाग को सौंप दिया है। इस छापेमारी में 13 वैगन अवैध माल बरामद किया गया, जिसकी जांच जारी है।
लखनऊ: राजधानी के चारबाग स्थित रेलवे गोडाउन में 10 फरवरी को जीएसटी विभाग ने छापेमारी कर भारी मात्रा में जो अवैध माल जब्त किया था उसे आज रलवे स्टेट ने स्टेट जीएसटी विभाग को सौंप दिया है। इस छापेमारी में कुल 13 बैगन अवैध माल बरामद किया गया, यह टैक्स चोरी का बड़ा मामला है। मामते की जांच के जारी है।
मामले कि जानकारी देते हुए स्टेट जीएसटी कमिश्नर ग्रेड 2 एके राय ने बताया कि होली के मद्देनजर कोलकाता और दिल्ली से माल मंगाए गए थे। इस पर विभाग को सूचना मिली की ये सभी सामान टैक्स चोरी कर भारी मुनाफा कमाने के लिए मंगाये गए हैं। इसी को लेकर 10 फरवरी को जीएसटी विभाग ने छापेमारी कर भारी मात्रा में माल को जब्त किया था।
मामले की जानकारी देते हुए स्टेट जीएसटी कमिश्नर ग्रेड-1 बीडी द्विवेदी ने बताया कि रेलवे ने कुल 13 बैगन माल जीएसटी विभाग को आज सौंप दिया है। इस माल को जीएसटी विभाग अपने स्टोर में जमा रखेगा और जो भी व्यक्ति या फर्म उस माल का हकदार होगा, उसके कागजातों की ठीक तरह से जांच पड़ताल करने के बाद जुर्माना वसूल कर माल सौंप दिया जाएगा।
Published : 15 February 2018, 4:56 PM IST
Topics : अवैध कागजात चारबाग छापेमारी जब्त जीएसटी विभाग रेलवे गोडाउन लखनऊ
No related posts found.