लखनऊ: पुलिसकर्मी ने सर्विस बंदूक से गोली मारकर की खुदकुशी, महकमे में हड़कंप

यूपी की राजधानी लखनऊ में एक पुलिकर्मी ने सर्विस बंदूक से खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरी पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। पूरी खबर..

Updated : 9 June 2018, 11:12 AM IST
google-preferred

लखनऊ: राजधानी के आलमबाग थाना क्षेत्र में स्थित लोको चौराहे के पास जीआरपी बैरक में रहने वाले एक पुलिसकर्मी ने अपने सरकारी आवास पर सर्विस बंदूक से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। इस घटना से पूरी पुलिस महकमें में फिर एक बार हड़कंप मच गया है। 

 

रामरतन वर्मा ने इसी बंदूक से की खुकुशी

खुदकुशी करना वाले पुलिसकर्मी की पहचान रामरतन वर्मा (55) पुत्र देवनाथ वर्मा के रूप में की गयी।  रामरतन हरदोई जिले के रहने वाले थे और यूपी 100 में एचसीपी के पद पर तैनात थे। 

रामरतन ने शनिवार सुबह अपने बैरक में ही अपनी 12 बोर की सर्विस बंदूक से खुद को गोली मारी। गोली की आवाज सुनकर अन्य बैरकों से निकलकर पुलिसकर्मी वहां पहुंचे लेकिन तब तक रामरतन दम तोड़ चुके थे। पुलिस ने आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

गत दिनों  एटीएस के एएसपी राजेश साहनी ने भी एटीएस मुख्यालय में सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी, अभी इस मामले की जांच रिपोर्ट भी सामने नहीं आयी थी कि एक अन्य पुलिसकर्मी द्वारा खुदकुशी की ताजा घटना से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। 

Published : 

No related posts found.