हिंदी
मड़ियांव पुलिस ने क्षेत्र में लगातार बढ़ रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओ पर विराम लगाते हुए 2 शातिर चोरो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस को चोरी की कई मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं।
लखनऊ: मड़ियांव पुलिस ने क्षेत्र में लगातार बढ़ रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओ पर विराम लगाते हुए 2 शातिर चोरो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस को चोरी की हुई कई मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं।
इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए एसपी टीजी हरेंद्र कुमार ने बताया की यह पुलिस को काफी समय से इन आरोपियों की तलाश थी। ये आरोपी आये दिन वाहन चोरी की घटना को अंजाम देते थे।
एसपी टीजी हरेन्द्र कुमार ने बताया कि मड़ियांव थानाक्षेत्र मे पिछले कुछ समय से लगातार मोटरसाइकिल चोरी की घटनाये बढ़ रही थी। जिनकी रोकथाम के लिए मड़ियांव पुलिस की एक विशेष टीम को तैयार कर चोरो की धर पकड़ के लिए लगाया गया था। इसी कड़ी में मड़ियांव पुलिस ने मड़ियांव थाना क्षेत्र के भुड़पुरवा पुलिया के पास से 2 अभियुक्तों का पीछा कर उन्हें दबोच लिया। जिसके बाद पकड़े गए अभियुक्तों को पुलिस थाने ले आयी।
पुलिस की गिरफ्त में आये अभियुक्तों की पहचान अरविंद कुमार, बबलू गौतम के रूप में हुई है। दोनों आरोपी लखनऊ की ही रहने वाले हैं। फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार किए गए अभियुक्तो को जेल भेज दिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।
Published : 12 March 2018, 10:07 AM IST
No related posts found.