हिंदी
लखनऊ: यूपी में महिलाओं के बढ़ते अपराधों को लेकर राजधानी के गांधी प्रतिमा पर लोगों ने एकत्र होकर डॉक्टर कफील के भाई कासिम व संस्कृति राय के हत्यारो को पकड़ कर उनके सख्त कार्यवाही करने की मांग उठाई।
गांधी प्रतिमा पर प्रदर्शन करते हुए महिलाओं ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार लगातार महिला सुरक्षा मामले में नाकाम साबित हो रही है। डाइनामाइट न्यूज से बातचीत मे पूजा शुक्ला ने कहा प्रदेश में महिलाओं के साथ जगह जगह हो रहे लूट, बलात्कार, महिला हिंसा इस बात की सबूत है कि यूपी की योगी सरकार पूरी तरह कानून व्यवस्था काबिज करने में विफल साबित हो रही है।
साथ ही पूजा शुक्ला ने आगे कहा कि प्रदेश में जहाँ भी महिलाओं के ऊपर अत्याचार और बलात्कार जैसे जघन्य अपराध हो रहे है। वहाँ किसी न किसी बीजेपी नेता या तो उसके किसी साथी का हाथ होता है और वही नेता लोग ढोंग रचाते हैं की इसे रोका जाना चाहिए।
Published : 28 June 2018, 10:38 AM IST
Topics : गांधी प्रतिमा प्रदर्शन महिला अपराध योगी सरकार लखनऊ
No related posts found.