हिंदी
पीसीएस एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल आज एनेक्सी स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में सीएम योगी से मिला। पूरी खबर..
लखनऊ: पीसीएस एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल आज एनेक्सी स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में सीएम योगी से मिला। इस मौके पर पीसीएस एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने सीएम से कई मांगे की।
सीएम से उठाई कार्यस्थल पर अपनी सुरक्षा की मांग
सीएम से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश प्रताप सिंह ने बताया कि उन्होंने यूपी के विकास प्राधिकरणों और नगर निगमों मे वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों की नियुक्ति की मांग सीएम के सामने रखी। साथ ही कार्यस्थल पर सुरक्षा के मद्देनजर एक गनर दिये जाने की भी मांग सीएम से की गयी।
डाइनामाइट न्यूज के सवाल पर पीसीएस एसोसिएशन अध्यक्ष उमेश प्रताप सिंह ने बताया कि पीसीएस अधिकारियों को योगी सरकार से काफी उम्मीदें हैं, हम चाहते हैं कि वे एसोसिएशन की समस्याओं पर गौर कर उन्हें जल्द दूर करें।
Published : 5 April 2018, 4:47 PM IST
Topics : एसोसिएशन पीसीएस प्रतिनिधि मंडल लखनऊ सीएम
No related posts found.