हिंदी
लखनऊ के सपा मुख्यालय पर परशुराम जयंती का शानदार आयोजन किया गया। इस मौके पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत कई नेता भी मौजूद रहे। पूरी खबर..
लखनऊ: सपा मुख्यालय पर बुधवार को परशुराम जयंती का शानदार आयोजन किया गया। इस अवसर पर सपा अध्यक्ष व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव समेत बड़ी तादाद में सपा ब्राह्मण महासभा के नेता भी मौजूद रहे।
इस मौके पर सभी ने एक-दूसरे को परशुराम जयंती की बधाई दी। सपा ब्राह्मण महासभा के नेताओं ने यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव का इस अवसर पर सम्मान भी किया। सपा विधायक ने सपा अध्यक्ष को उनकी एक शानदार पेंटिंग भी भेंट की।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के नेताओं द्वारा कई मुद्दों पर चर्चा की गयी और देश में छायी कैश की किल्लत पर चिंता जतायी गयी। सपा ने कहा कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण जनता परेशान हो रही है।
Published : 18 April 2018, 5:58 PM IST
Topics : परशुराम जयंती लखनऊ शानदार आयोजन सपा अध्यक्ष सपा मुख्यालय
No related posts found.