लखनऊ में तिरंगे के रंग में रंगा ईदगाह

लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस से पहले आज ईदगाह में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

Updated : 13 August 2017, 5:54 PM IST
google-preferred

लखनऊ: स्वतंत्रता दिवस के पहले आज राजधानी लखनऊ में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। ऐशबाग स्थित दारूल उलूम निज़ामिया फरंगी महल ईदगाह में आयोजित प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

बच्चों ने प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

इस दौरान बच्चों ने देश की आजादी से जुड़े तमाम चित्रों का कागज पर उकेरा।

तिरंगे रंग में सजा ईदगाह

प्रतियोगिता की महत्ता को बताते हुए आयोजक मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से बचपन से ही बच्चों में देश के प्रति लगाव पैदा करना है। इस मौके पर ईदगाह तिरंगे के रंग में सराबोर है।

इतना ही नहीं बच्चों को जागृत करने के लिए यहां स्वतंत्रता सेनानी और देश की आजादी में अहम भूमिका निभाने वाले महापुरूषों के चित्र भी लगाए गये हैं।

Published : 
  • 13 August 2017, 5:54 PM IST

Related News

No related posts found.