मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर सपा कार्यालय में गूंजा गीत- जो रह गये हैं काम शेष करेंगे, नाम तुम्हारा रोशन अखिलेश करेंगे

उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री और देश के रक्षामंत्री रहे समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज 82वां को जन्मदिन है। इस मौके पर सपा के लखनऊ स्थित कार्यालय में अखिलेश यादव ने पार्टी की ओर से पिता मुलायम सिंह का सम्मान किया। पढ़िये पूरी रिपोर्ट

Updated : 22 November 2021, 3:01 PM IST
google-preferred

लखनऊ: तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और देश के रक्षा मंत्री रहे समाजवादी पार्टी के संस्थापक व संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज 82वां जन्मदिन है। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के कार्यालय में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं की तरफ से पिता मुलायम सिंह यादव को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर सभी उपस्थित नेताओं द्वारा मुलायम सिंह यादव को जन्मदिन की बधाई दी गई और उनके दीर्घायु की कामना की। अखिलेश यादव ने अपने पिता व पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव का हाथ पकड़ कर केक भी कटवाया।

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में एक शानदार गीत “तेरी अलग है सबसे यहां बात मुलायम” ने वहां मौजूद सभी लोगों का दिल छू लिया। इस गीत पर खुद अखिलेश यादव भी प्रफुल्लित होते देखे गये।

इस गीत की कुछ चुनिंदा पंक्तियां निम्न तरह से हैं।
 
तेरी अलग है सबसे यहां बात मुलायम, 
बदले है तूने देश के हालात मुलायम 
जो रह गये हैं काम शेष करेंगे, 
नाम तुम्हारा रोशन अखिलेश करेंगे
सबसे लिये रहा है तेरा दर खुला हुआ, 
सबके दिलों में इसलिये तू बसा हुआ । 

इस मौके पर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैं चाहता हूं कि इसी तरह से सभी गरीबों का जन्मदिन मनाया जाए। उन्होंने कहा कि आप लोग परिवर्तन की राजनीति को कामयाब बनाएं। हम जनता के विश्वास पर खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि आप लोग इतनी बड़ी संख्या में जन्मदिन मनाने आए हैं, आप लोगों का स्वागत है।

Published : 
  • 22 November 2021, 3:01 PM IST

Related News

No related posts found.