VIDEO: यूपी विधानसभा के मॉनसून सत्र के पहले दिन सपा का जोरदार प्रदर्शन, योगी सरकार के खिलाफ निकाली बैलगाड़ी यात्रा, नारेबाजी

उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से शुरू हो गया है। सत्र शुरू होने से पहले योगी सरकार के घेरने के लिये मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने आज लखनऊ में बैलगाड़ी यात्रा निकाली और सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Updated : 17 August 2021, 11:00 AM IST
google-preferred

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से शुरू हो गया है। सत्र शुरू होने से पहले योगी सरकार के घेरने और सत्ता पक्ष पर दबान बनाने के लिये मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आज लखनऊ में  बैलगाड़ी यात्रा निकाली और सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। बैलगाड़ी पर सवार सपाइयों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सपाइयों का प्रदर्शन अब भी जारी है। 

बैलगाड़ी में सवार सपाइयों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए "प्रदेश का किया बंटाधार, नहीं चाहिए BJP सरकार" के नारे लगाये। सपाइयों का कहना है कि जन विरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ वह विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर जनता की आवाज़ को बुलंद कर रही है। सदन के अंदर समाजवादी पार्टी ने सरकार के घेरने का ऐलान किया है। 

समाजवादी पार्टी का कहना है कि प्रदेश की जनता 2022 में विकास विनाशक भाजपा को सबक सिखाएगी। सपा नेता और कार्यकर्ता विधानसभा के बाहर भी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।  

बता दे आज यानि 17 अगस्त से शुरू हो रहा मॉनसून सत्र 24 अगस्त तक चलेगा। सत्र शुरू होने से पहले सरकार द्वारा कल सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी, जिसमें  विधासभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई मंत्रियों और तमाम विपक्षी दलों ने नेता भी शामिल हुए।

मॉनसून सत्र के दौरान योगी सरकार ने जहां कई अहम बिल पेश करने की योजना बनाई है वहीं विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने सरकार को घेरने का ऐलान किया है। 

Published : 
  • 17 August 2021, 11:00 AM IST

Related News

No related posts found.