
लखनऊ: देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की हालत काफी ज्यादा नाजुक है। लोग उनके जल्द होने की कामना कर रहें है। वहीं इसी कड़ी में प्रदेश के मंत्री मोहसिन रजा हजरतगंज के शाही मस्जिद पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री के जल्द स्वस्थ होने की दुआ मांगी।
यह भी पढ़ें: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत नाजुक, एम्स के बाहर समर्थकों की भीड़
इस दौरान उन्होने बात करते हुए उन्होंने कहा कि अटल जी देश के पूर्व पीएम रहे हैं और लखनऊ से उनका गहरा रिश्ता है। उन्होनें पूरी दुनिया भर के हिंदुस्तानियों के दिलो पर उन्होंने राज किया है। उनकी सेहत को लेकर जो खबरे आ रही हैं। जोकि दुखदाई है।
यह भी पढ़ें: योगी आदित्यनाथ ने कहा- गोरखपुर से गहरा लगाव रहा है अटल बिहारी वाजपेयी का
आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि अटल जी के जैसे शख्सियत की देश को आज भी जरूरत है।उनका मार्गदर्शन हमारे लिए बहुत मायने रखता है। उन्होंने देश के मुस्लिमों के लिए बहुत काम किया है।
Published : 16 August 2018, 4:50 PM IST
Topics : अटल बिहारी वाजपेयी मोहसिन रजा लखनऊ शाही मस्जिद हजरतगंज