UP Election: स्वामी प्रसाद मौर्य अपने समर्थकों-विधायकों संग साइकिल पर सवार, कई नेताओं ने थामा सपा का दामन, देखिये सूची

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी की ताकत में लगातार इजाफा होता जा रहा है। शुक्रवार को स्वामी प्रसाद मौर्य समेत कई भाजपा समेत अन्य पार्टियों के नेताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ले ली। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 14 January 2022, 2:03 PM IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दूसरे पार्टी के बागी नेताओं का जबरदस्त समर्थन मिलता दिख रहा है। यूपी की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री से इस्तीफा देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य ने आज अपने समर्थकों-विधायकों के साथ सपा की औपचारिक सदस्यता ले ली। स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ धर्म सिंह सैनी और 6 विधायकों ने भी सपा का दामन थामा है। इसके साथ कई अन्य नेताओं ने भी सपा का दामन थामा है। 

लखनऊ में सपा पार्टी कार्यालय में आयोजित एक वर्चुअल रैली और प्रेस कांफ्रेंस के दौरान इन नेताओं ने सपा की सदस्यता ली। इस मौके पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने अगले चुनाव में भाजपा को उखाड़ फैंकने और अखिलेश यादव को सीएम बनाने का भी ऐलान किया। सपा के मंच से अपने पहले संबोधन में स्वामी प्रसाद मौर्य सीएम योगी समेत भाजपा पर कई हमले बोले। 

सपा में शामिल होने वाले नेताओं की सूची

योगी सरकार के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य
पूर्व मंत्री धर्म सिंह सैनी, भगवती सागर (बिल्हौर कानपुर से विधायक)
विनय शाक्य (एमएलसी बिधुना अरायये और पूर्व मंत्री)
रोशन लाल वर्मा (विधायक शाहजहांपुर)
डॉ मुकेश वर्मा (विधायक सिकोहाबाद, फिरोजाबाद)
बृजेश कुमार प्रजापति (विधायक बांदा)
अपना दल से चौधरी अमर सिंह (विधायक सिद्धार्थनगर)
अली यूसुफ (पूर्व विधायक, रामपुर)
राम भारती (पूर्व मंत्री, सीतापुर)
नीरज मौर्य (पूर्व विधायक शाहजहांपुर)
हरपाल सिंह
बलराम सैनी (पूर्व विधायक, मुरादाबाद)
राजेंद्र प्रसाद सिंह पटेल (पूर्व विधायक, मिर्जापुर)
विद्रोही धनपत मौर्य (पूर्व राज्य मंत्री)
ध्रुवराम चौधरी (पूर्व मंत्री)
पदम सिंह
अयोध्या प्रसाद पाल (पूर्व मंत्री)
बंसी सिंह पहलिया
अमर नाथ सिंह मौर्य
रामावतार सैनी
आरके मौर्य
दामोदर मौर्य
बलराम मौर्य
देवेश शाक्य
महेंद्र मौर्य
रजनीकांत मौर्य
राम लखन चौरसिया
देवेश श्रीवास्तव
चंद्र पाल सिंह सैनी

 स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा अखिलेश यादव जवान हैं, वे ऊर्जावान और पढ़े-लिखे हैं। वे जनता के लिये कार्य करना चाहते हैं। इसलिये मैंने समाजवादी पार्टी में शामिल होने की सोची। उन्होंने कहा कि इस बार यूपी में भाजपा का पूरा सूपड़ा साप करना ही उनका लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों के अब बुरे दिन आ गये हैं। आज के बाद भी कई लोग भाजपा से इस्तीफा देंगे और ये सिलसिला जारी रहेगा।

Published : 
  • 14 January 2022, 2:03 PM IST

No related posts found.