हिंदी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं का एक दल से दूसरे दल में आना-जाना लगा हुआ है। समाजवादी पार्टी का दामना थामने वाले बागी नेताओं लिस्ट में आज एक बड़ा नाम और जुड़ गया है। योगी सरकार में मंत्री रहे दारा सिंह चौहान भी अपने समर्थकों और भाजपा नेताओं के साथ आज सपा में शामिल हो गये।
दारा सिंह चौहान आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा में शामिल हुए। उनके साथ ही कई अन्य भाजपा नेता और उनके समर्थक भी सपा में शामिल हुए और समाजवादी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ली।
बता दें कि इससे पहले भाजपा से आये कई विधायक और मंत्री भी समाजवादी पार्टी का दामन थाम चुके हैं। विधानसभा चुनाव से पहले सपा की सियासी ताकत में नेताओं के शामिल होने से लगातार इजाफा होता जा रहा है।
Published : 16 January 2022, 12:54 PM IST
No related posts found.