हिंदी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने पहुंचे कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार पर राजधानी लखनऊ में स्याही फेंकने का मामला सामने आया है। इस दौरान कन्हैया कुमार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाये जाने की भी खबरें हैं। यह घटना लखनऊ में कांग्रेस दफ्तर की बतायी जाती है, जहां कन्हैया कुमार पर स्याही फेंकी गई और उनका विरोध किया गया।
कुछ मीडिया रिपोर्टों में कांग्रेस नेताओं ने दावा किया है कि कन्हैया कुमार पर स्याही नहीं, बल्कि एक तरह का एसिड फेंका गया है। कन्हैया पास में खड़े 3-4 युवकों पर भी इसकी कुछ बूंदें पड़ी हैं। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने स्याही फेंकने वाले युवक को पकड़ लिया है।
जानकारी के मुताबिक यूथ कांग्रेस लीडर कन्हैया कुमार लखनऊ में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए डोर टू डोर प्रचार करने पहुंचे थे। वे मंगलवार को लखनऊ की गलियों में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए हाथ जोड़कर वोट मांगते नजर आए।
Published : 1 February 2022, 4:38 PM IST
No related posts found.