लखनऊ: ट्यूशन पढ़ने गए 8 साल के मासूम को मिली तालिबानी सजा, तार से बांधकर बेरहमी से पिटाई, देखिये VIDEO

ट्यूशन पढ़ने गए एक 8 वर्षीय मासूम को महिला अध्यापिका के पति ने ऐसी सजा दी कि सुनने वाले दंग रह गये। आरोपी को पुलिस ने अब गिरफ्तार कर लिया। डइनामाइट न्यूज रिपोर्ट..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 15 September 2020, 1:56 PM IST
google-preferred

लखनऊ: ट्यूशन पढ़ने गए एक आठ साल के मासूम को महिला टीचर के पति ने जो तालिबानी सजा दी, उसे सुनकर कोई भी हैरान हो सकता है। छात्र को बंधक बनाकर पीटने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मासूम को दी गयी इस सजा से हर कोई आक्रोशित है। 

हैरान करने वालाय यह मामला राजधानी के थाना ठाकुरगंज क्षेत्र में मलपुर का है। यहां एक महिला अध्यापिका के पति सचिन गुप्ता ने 8 वर्षीय सिद्धार्थ को जो तालिबानी सजा दी, उसकी चारों ओर निंदा हो रही है। 

जानकारी के मुताबिक ट्यूशन पढ़ाते वक्त महिला टीचर के पति सचिन गुप्ता ने सिद्धार्थ के दोनों हाथ पीछे कर तार से बांधे और लाठी-डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई कर डाली। बच्चे के दोनों हाथ पीछे बांध कर लाठी डंडे की मार से बच्चे को काफी काफी चोटें आयी। 
बच्चे के पैर, पीठ व कमर में गहरे चोट के निशान आये हैं। बच्चे के माता-पिता पिता ने स्थानीय पुलिस को जाकर दी सूचना। सूचना पाकर मामले को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल आरोपी सचिन गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है।

 

No related posts found.