हिंदी
विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने गरीबों व जरूरतमंदों के लिये गर्म कपड़ों से भरे एक वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर दीक्षित ने देश के पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना भी की।
लखनऊ: विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने देश में शीतलहर के प्रकोप के देखते हुए गरीबों व जरूरतमंदों के लिये गर्म कपड़ों से भरे एक वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस कार्यक्रम का आयोजन भाजपा के पार्षद दिलीप कुमार श्रीवास्तव की ओर से किया गया था। विधानसभा अध्यक्ष ने देश के पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन पर उनके दीर्घायु होने की कामना की व्यक्त की।
अपने 5 माल एवेन्यू आवास पर विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने देश के पूर्व पीएम वाजपेयी को बहुमुखी प्रतिभा का धनी बताते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की। साथ ही उन्होंने बताया कि शानदार व्यक्तित्व के कारण अटल जी अपने देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में काफी लोकप्रिय हैं। उन्होंने कहा कि अटल जी ने अपने राजनीतिक कैरियर के दौरान शानदार तरीके से एक जिम्मेदार विपक्ष, जिम्मेदार सरकार और जिम्मेदार राजनेता की भूमिका निभाई। उन्हें सभी दलों से भरपूर सम्मान मिलता रहा है।
उन्होंने अटल जी के द्वारा लिखी गई कविताओं के भाव सुनाते हुए उन्हें सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का मजबूत आधार स्तंभ बताया।
Published : 25 December 2017, 4:51 PM IST
No related posts found.