लखनऊ: विदाई समारोह में होमगार्ड ने केरोसिन छिड़ककर खुद पर लगाई आग

डीजी होमगार्ड का विदाई कार्यक्रम शुरू होने ही वाला था तभी अचानक वहां हड़कंच मच गया। होमगार्ड ने खुद पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज की स्पेशल रिपोर्ट..

Updated : 31 August 2018, 7:28 PM IST
google-preferred

लखनऊ: यूपी के डीजी होमगार्ड सूर्य कुमार शुक्ला के विदाई समारोह में उस समय हड़कंप मच गया जब वहां पर मौजूद होमगार्ड आत्महत्या की कोशिश करने लगा, जब तक वहां पर मौजूद लोग उसे बचाने की कोशिश करते तब तक होमगार्ड गंभीर रूप से झुलस चुका था। गंभीर अवस्था में होमगार्ड के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से वह भाग गया, फिलहाल अभी आत्मदाह के कारणों का पता नही चल पाया है।

मिली जानकारी के मुताबिक आलमबाग स्थित डीजी मुख्यालय में विदाई कार्यक्रम शुरू होने वाला था तभी अचानक वहां मौजूद बरेली के होमगार्ड रामकुमार ने अपने ऊपर केरोसिन छिड़क लिया। जब तक वहां मौजदू लोग कुछ समझ पाते उसने माचिस से खुद को आग के हवाले कर दिया।

पुलिस होमगार्ड रामकुमार को पकड़कर सिविल  लेकर दोबारा आई। यहां भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक वह करीब 60 फीसदी जल चुका है। जब उससे आत्मदाह के कारणों के बारे में पूछने की कोशिश की गयी तो वो साफ-साफ कुछ भी नही बता सका।
 

Published : 
  • 31 August 2018, 7:28 PM IST

Advertisement
Advertisement