लखनऊ : लड़की की ताबड़तोड़ 5 गोली मारकर हत्या, क्षेत्र में मचा हड़कंप

पीजीआई थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक घर से कई राउंड फायरिंग की आवाज सुनाई पड़ी। मौके पर पहुंची पुलिस को खून से लथपथ एक युवती का शव मिला। युवती को 5 गोलियां लगी थी। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।

Updated : 12 November 2017, 11:21 AM IST
google-preferred

लखनऊ: राजधानी के पीजीआई थाना क्षेत्र में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाली लड़की की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी गई। लड़की को 5 गोलियां लगी थी, जिसमें 2 केवल उसके सिर पर लगीं हैं। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है। पीजीआई पुलिस मामले में लीपापोती करती रही। 

यह भी पढे़ं: लखनऊ में अज्ञात शख्स का कटा पंजा मिलने से हड़कंप, हत्या की आशंका

 

 

यह भी पढे़ं: लखनऊ में हताश युवक तालाब में कूदा, तलाश में जुटे गोताखोर

वारदात से इलाके में हड़कंप

जानकारी के अनुसार लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र स्थित एल्डिको उद्यान में माटिया नाम की लड़की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करती थी। इलाके के लोगों के अनुसार वह पढ़ाई-लिखाई लिखाई में काफी मेधावी छात्रा थी। अचानक हुए इस वारदात से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। लोगों को समझ नहीं आ रहा है की घटना के पीछे की असल वजह क्या है।

 

मृतक लड़की माटी (फाइल फोटो)

यह भी पढ़ें: लखनऊ पुलिस ने सलीम रुस्तम सोहराब गैंग के 3 लोगों को किया गिरफ्तार

हत्या या आत्महत्या

मौके पर पहुंची पुलिस ने दावा किया की यह हत्या नहीं बल्कि आत्महत्या का मामला है। मगर पुलिस यह जवाब देने से बच रही है कि कोई व्यक्ति ताबड़तोड़ 5 गोलियां खुद को कैसे मार सकता है? हालांकि पुलिस पीएम (पोस्टमार्टम) रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होने की बात कर रही है।

 

इसी घर में हुई हत्या

यह भी पढ़ें: कानपुर रेलवे ट्रैक पर मिला पांच वर्षीय मासूम का शव

जमा कराए गए लाइसेंसी हथियार

चुनावी आचार संहिता के बीच सभी लाइसेंसी हथियार जिला- प्रशासन द्वारा जमा करा दिए जाते हैं। यदि युवती के पिता के लाइसेंसी हथियार भी जिला- प्रशासन ने नियमपूर्वक जमा करा लिए होते तो शायद इतनी बड़ी वारदात न होती।

मामले की जानकारी देते हुए एसपी उत्तरी अनुराग वत्स ने बताया कि युवती के पिता राकेश गुप्ता हेल्थ विभाग से वीआरएस प्राप्त हैं। पिस्टल का लाइसेंस उन्हीं के नाम पर है।
 

Published : 
  • 12 November 2017, 11:21 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement