हिंदी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के लिए जारी मतदान के बीच सरकार ने मंगलवार को पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए चार आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक चार आईपीएस के तबादलों के साथ ही डीजी जेल एसएन साबत को हटा दिया गया है। पीवी रामशास्त्री को नया डीजी जेल बनाया गया है।

इसके अलावा, आईपीएस आनंद स्वरूप को अपर पुलिस महानिदेशक के पद पर पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। वहीं, डॉ. एन रविंदर को अपर पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिदेशक के जी एस ओ के पद पर तैनाती दी गई है।
लोकसभा चुनाव के बीच यूपी में चार आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला। डीजी जेल एसएन साबत हटाए गए। पीवी रामशास्त्री नए डीजी जेल होंगे#UttarPradesh #IPSofficer #Transfer #DG #PVRamshastri pic.twitter.com/uegVgpInIh
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) May 7, 2024
अभी तक वह पुलिस मुख्यालय में अपर पुलिस महानिदेशक के पद पर तैनात थे वह महानिदेशक केजीएसओ का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे।
Published : 7 May 2024, 12:52 PM IST
Topics : DG IPS Officers Lucknow transferred up अधिकारियों आईपीएस तबादला मतदान