#Lucknow: यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह की तबीयत बिगड़ी, आरएमएल अस्पताल में भर्ती, CM योगी ने जाना हालचाल

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश के पूर्म मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह को लखनऊ के आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएम योगी ने अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल जाना। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

कल्याण सिंह का हाल-चाल जानने के लिये अस्पताल पुंचे सीएम योगी
कल्याण सिंह का हाल-चाल जानने के लिये अस्पताल पुंचे सीएम योगी


लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्‍हें लखनऊ के डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में एडमिट कराया गया है। आरएमएल अस्पताल में मेडिसिन विभाग के डॉक्टरों की निगरानी में कल्याण सिंह का इलाज किया जा रहा है। उनको शरीर सूजन और अन्य समस्याएं बातायी जा रही है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार सुबह .राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह का हालचाल जाना। इस मौके पर सीएम योगी ने डॉक्टरों से भी बातचीत की और कल्याण सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी ली। जानकारी के मुताबिक  डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री को बताया कि चिंता की कोई बात नहीं है। 

जानकारी के कल्याण सिंह के शरीर में सूजन की शिकायत है। पिछले सप्ताह भी कल्याण सिंह को लोहिया मे भर्ती कराया गया था। बताया जाता है कि उनके खून की जांच में यूरिया व क्रिटिनिन बढ़ा है। अस्पताल के प्रवक्ता डॉक्टर श्रीकेश सिंह के मुताबिक उनकी तबीयत फिलहाल स्थिर है। बताया जाता है कि अस्पातल द्वारा जल्द ही उनका हेल्थ बुलेटिन भी जारी किया जाएगा।
 










संबंधित समाचार